RAKHI Saroj

Add To collaction

लेखनी कहानी -19-Nov-2022

आज बैठ मैं उसका हाथ अपने पास कुछ कहने का इंतजार कर रही थी। जब रमेश अपने मोबाइल पर आएं संदेश की आवाज सुन मेरा हाथ झटकते हुए, विस्तर से उतर अपना फोन मेज़ से उठा दरवाजा तेज़ी से पटकते हुए बाहर निकल गया। कुछ देर मैं वहीं शांत एक मूर्त की तरह बैठी रहीं, तभी मेरी छोटी नंद लिना मुझे पुकारती हुई कमरे में आते हुए बोली। भाभी बहुत तेज भूख लगी है, चलों ना कुछ खाने को दो। लिना को देख मैं मुस्कुराते हुए बोली हां बिल्कुल बस तू हाथ मुंह धोकर आ मैं जब तक तैयार करतीं हूं।

         आम तौर पर हमारे समाज में ससुराल में सबसे बड़े दुश्मन एक लड़की के‌ उसकी सांस और नंदन मानें जाते है। किन्तु मेरी यहां सबसे बड़ी ताकत ही मेरी ननद लिना है। जिसके बिना यह घर कभी मुझे अपना नहीं लगता। वो यहां मेरी बस ननद ही नहीं है मेरी एक प्यारी ‌‌‌‌‌‌‌‌‌दोस्त भी हैं।  शादी को‌ करीब पांच साल हो‌ने को आए हैं। किन्तु आज भी मेरे पति से मेरा दिल का कोई रिश्ता नहीं बन पाया है। मैं अपने पति की रातों की हम सफ़र हूं किन्तु जिंदगी की साथी नहीं। 

    मेरे पति एक अच्छे भाई, बेटे हैं किन्तु एक पति के रूप में वह एक मर्द है यह एहसास मुझे अक्सर होता है। मैं आज तलक कभी उनसे अपने दिल की कोई बात नहीं कह पाई क्योंकि वह कभी सुनने को‌ मौजूद ही नहीं थे। मेरा भी दिल करता है अपने पति को‌ बाकि पत्नियों की तरह कह पुकारू "सुनो ना"। 

एक शब्द है किन्तु कैसे कहूं। किसी पराए व्यक्ति से विवाह करना मुश्किल नहीं है। जीवन किसी के लिए पराए बन‌ कर जीते रहना मुश्किल है। मैं अपने विचारों के चक्र में खोई रहती हूं। तभी लिना आ मुझे पुकारती हुई कहती है, सुनो ना भाभी मैं दोस्तों के साथ आज घूमने जा रही हूं। आप पापा मम्मी को‌ बोलिए मुझे जाने दें। मैंने मुस्कुराते हुए कहा हां बिल्कुल बोलूंगी। तभी एक आवाज आई कहां है। मैं और लिना वह आवाज़ सुन उस ओर बढ़े................

   7
6 Comments

Mahendra Bhatt

19-Nov-2022 06:17 PM

👍🏼

Reply

RAKHI Saroj

22-Nov-2022 12:28 AM

धन्यवाद आपका

Reply

RAKHI Saroj

22-Nov-2022 12:28 AM

धन्यवाद आपका

Reply

Gunjan Kamal

19-Nov-2022 11:44 AM

किस्मत वाली होती होंगी वह लड़कियां जिनकी ननदें उनकी दोस्त होती हैं। काश! सबकी किस्मत इस कहानी की नायिका की तरह होती ।खैर! कहानी अच्छी लगी 👌👏🙏🏻

Reply

RAKHI Saroj

22-Nov-2022 12:28 AM

धन्यवाद आपका पढ़ने वाले लोगों के बिना लिखने वालों ‌‌का जीवन खराब होता है। हर‌ किसी को सब कुछ नहीं मिलता है किन्तु कुछ की खोज बहुत कुछ बर्बाद कर सकती है। आगे की कहानी जल्द ही डालूंगी।

Reply